चाहे कहो रामराम या फिर कहो अल्लाह अल्लाह मन की भावनावों का सम्मान होना चाहिए
हो मुसलमान तो अजान गूंजे आसमान वतन परस्ती का मिजान होना चाहिए
सिख पंथी हो गुरु ग्रन्थ को करो प्रणाम गोविन्द सिंह की रास्ट्र
भक्ति शान होनी चाहिए
वतन की आन बान शान पे कोई आंच हो तो दिल में सब से पहले हिन्दुस्तान
होना चाहिए
पंडित के घर जन्मे हो तो पढो विधान वेद और पुराण नहीं पीढ़ी को
पढ़ाइए
वैश्य क्षत्रिय बन लिए अवतार हो तो सिक्के खनकायिये तलवार चमकाईए
पिछरे में जमने तो खुली लाटरी तुमारी हर कुर्सी पे हक अपना जमायिये
देश देवता की जाती तय करने लगो तो दिल में सब से पहले हिन्दुस्तान
होना चाहिए
दवेअष को हटा दे विद्वेष को मिटा दे और प्यार का सुमन खिला दे
ऐसी वाणी चाहिये
दुख दर्द को मिटा के प्यार का सुमन खिला दे यारो हमे ऐसी जिंदगानी
आब चाहिए
गिरतो को थाम लेना रुकने का नाम ले जो यारो हमे ऐसी एक रवानी आब चाहिए
देश को सुबाश वाली पार्टी बनाना हो तो दिल में सब से पहले हिन्दुस्तान
होना चाहिए
देश जाती देश धर्म देश ही इमान और देश ही हमारा भगवान् होना चाहिए
जाती पंथ भाषा में ना उलझे ये गणतंत्र ऐसे प्रश्नों का समाधान होना चाहिए
मिटे हैं शहीद कई तब बचा देश कही इस बात का भी सबको ज्ञान होना चाहिए
मिटाने को उंच नीच वाले ये विवाद यारों दिल में सब से पहले हिन्दुस्तान होना चाहिए